A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

कटनी में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन, आरटीओ कार्यालय कटनी में आरटीओ कार्यालय कटनी में

आरटीओ कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन का शिकायत निवारण शिविर मंगलवार को

*आरटीओ कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन का शिकायत निवारण शिविर मंगलवार को*

कटनी। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार आगामी मंगलवार 24 फरवरी को जिला परिवहन कार्यालय, कटनी में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लंबित प्रकरणों का मौके पर समाधान कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना है।

अतिरिक्त परिवहन अधिकारी संतोष पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में शिकायतकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित शिकायतकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपनी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।

Related Articles

शिविर में आगंतुकों के लिए पेयजल एवं समुचित बैठक व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि कोई शिकायत सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत चेक पोस्ट अथवा फ्लाइंग स्क्वॉड से संबंधित पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी को भी परिवहन कार्यालय में उपस्थित कराकर प्रकरण का निराकरण कराया जाएगा।

प्रशासन का प्रयास है कि जनसुनवाई की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाते हुए पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास सुदृढ़ हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!