मध्यप्रदेशसिंगरौली

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का पूरी गंभीरता के साथ करे निराकरणः-प्रभारी कलेक्टर।

 

 

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का पूरी गंभीरता के साथ करे निराकरणः-प्रभारी कलेक्टर

Related Articles

 

आयुष्मान भारत निरामयम  योजना से वंचित हितग्राहियो का बनाये आयुष्मान कार्डः-जगदीश गोमे।

 

सिंगरौली : संकल्प  से समाधान अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदन का पूरी गंभीरता के साथ निराकरण किया जायें। साथ आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत वंचित हितग्राहियो का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये की कार्रवही करे उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री जगदीश गोमे के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

 

बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुयें प्रभारी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विगत माह में डोर टू डोर कैम्पेन के माध्यम से प्राप्त आवेदनो का पूरी गंभीरता के साथ निराकरण करे। विभागीय अधिकारी अभियान के लगातार मानीटरिंग करे तथा यह सुनिश्चित करे पात्र हितग्राहियों को उनके पात्रता अनुसार योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराया जायें। उन्होने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले क्लस्टर स्तर के शिविरो में सर्वजनिक तौर पर हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जायें।तथा शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदन को उसी दिवस पोर्टल मे दर्ज किया जाये। उन्होने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी दिवस में होने वाले विकास खण्ड स्तरीय शिविरो का आयोजन वृहद स्तर पर किया जायें। लाभ वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के जन प्रतिनधियों को भी आमंत्रित करे।

 

प्रभारी कलेक्टर ने सम्पूर्णता अभियान की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम अंतर्गत सभी पैरामीटरो में कार्य किया जाकर समयानुसार प्रगति लाना सुनिश्चित करे। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओ के लिए निर्मित किए गए शौचालयों का गहन निरीक्षण करे एवं सुनिश्चित करे कि सभी विद्यालयों में बालिकाओ के लिए अलग से

उपलब्ध रहे तथा शौचलयो के साफ सफाई हेतु बेहतर प्रबंध करे। साथ ही ऐसे विद्यालय जहा बालिकाओ के अलग से शौचालय नही उसकी जानकारी से अवगत करायें। उन्होने रोजगार मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि सभी विभाग विभागीय  स्वरोजगार योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य की  शत प्रतिशत पूर्ति करे। यह सुनिश्चित करे कि सभी स्वीकृत प्रकरणो का वितरण 15 मार्च के पहले पूर्ण कर लिया जायें। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि सभी एसडीएम विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली बीएलबीसी की बैठको में उपस्थित होकर योजनाओ की समीक्षा करे। एलडीएम  एवं बैकर्स के साथ समन्वय बनाकर पात्र हितग्राहियो को योजनाओं का लाभ दिलायें।

प्र भारी कलेक्टर ने आयुष्मान भारत निरामयम योजना की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गो को चिन्हित कर आशा कार्यकर्ताओ के माध्यम से शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनायें।  उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस संबंध में आशा कार्यकर्ताओ को निर्देशन देने एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए कि प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में गठित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों एवं बोर्ड में आशासकीय सदस्यो के नामांकन की कार्रवाही समय से पूर्ण कर ली जायें। साथ ही इन समितियों का निर्धारित समय पर बैठक भी आयोजित की जायें। उन्होने वनाधिकार पट्टे के सबंध में समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि प्रत्येक गुरूवार अदिम जाति कल्याण विभाग के समन्वयन में बैठक आयोजित कर प्रत्येक मंगलवार को प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। वन मित्र पोर्टल अंतर्गत अन्य श्रेणी में प्राप्त वनाधिकार पट्टे के दवो पर सुनवाई का निर्धारित समयानुसार उनका निराकरण करे।  उन्होने सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा करते हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि 50 तथा 100 दिवस की लंबित शिकायतो का निराकरण कर तीन दिवस में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे तथा यह सुनिश्चित करे कोई भी शिकायत अन अटैड श्रेणी में नही होनी चाहिए। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, संजीव पाण्डेय, एसडीएम  सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, देवेन्द्र द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, उप संचालक कृषि आशीश सिंह, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!