A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :झूठी शिकायत कर मस्जिद और नमाजियों को बदनाम करने को लेकर आक्रोश 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। मस्जिद और नमाजियों के खिलाफ झूठी शिकायत कर बदनाम करने से नाराज दो दर्जन से अधिक महिलाओ और पुरुषों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर आरोपी पिता पुत्र पर कार्यवाही की मांग की है।

कस्बे के मोहल्ला हैदरिया स्थित टिकरा वाली मस्जिद में नमाज़ पढने वाले नमाजियों पर मस्जिद में अभद्रता करने, डीजे बजाकर नाचने की झूठी शिकायत करने वाले कथित तांत्रिक पिता पुत्र हनीफ और दानिश के विरुद्ध महिलाओ और पुरुषों ने ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

मोहल्ले वालों का आरोप है कि उक्त दानिश अपने आप को कभी पत्रकार, कभी मानवाधिकार आयोग तो कभी जेई आदि बताकर झूठी शिकायत करता है।जिसके चलते पुलिस परेशान कर रही है। इतना ही नहीं शिकायत में बताया कि कोतवाली प्रभारी और इंस्पेक्टर क्राइम ने भी मामले को देखा और कुछ नहीं कहा लेकिन उक्त दानिश के कुछ सिपाहियों से सम्बन्ध होने के कारण उसके हौसले बुलंद हैं। तथा पिता पुत्र मिलकर झाडफूंक कर मोहल्ले में अंधविश्वास फैला रहे हैं सभी ने दोनों पिता पुत्र पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान शन्नो, नसरीन, जुबेदा, बानो, सफ्फो अजीम, लाला भाई, शानमोहम्मद, फैजान आसिफ सहित दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष मौजूद रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!