A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

झील फैक्ट्री पर मजदूर संघ का धरना पर्दशन, लडेंगे, जीतेगें, संघर्श करने के लगाए नारा

बरमंडल से जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट। मो.94240479960
बदनावर। धार जिले की बदनावर तहसील छायन में संचालित झील फैक्ट्री के समक्ष मजदूर युनियन एवं सर्मथकों व बिना कारण फेक्ट्री से निकाले मजदूरों द्वारा धरना पर्दशन किया गया। मजदूरों ने लडगे, जीतेगे, शोशण व अव्यवस्थाओं के लिए संघर्श हमारा नारा है। झील फैक्ट्री में कामगरों को उनका हक मिले इस हेतु मजदूर युनियन के सदस्यों ने धरना पर्दशन किया गया। मजदूरों का सर्मथन करने हेतु विधायक भंवरसिंह शेखावत भी पहुॅंचे। विधायक से चर्चा के बाद मजदूरों ने धरना स्थगित किया गया। झील फैक्ट्री में आज भी गेट पर शटर लगाकर मजदूरों को बंधक बनाकर काम करवाया गया। धरना आंदोलन को दृश्टिगत रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। तहसीलदार सुरेश नागर भी दिन भर तैनात दिखाई दिये।मजदूर संघ के आव्हान पर झील फैक्ट्री के समक्ष सोमवार को धरना पर्दशन करने की सूचना पर झील कं द्वारा प्रात से ही गेट के समीप बडी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस फोर्स तैनात हेाने के बावजूद मजदूर युनियन के कार्यकर्ता गेट पर पहुॅचे। युनियन के सदस्यों ने लडेगें, जीतेंगे, झील कंपंनी कर्मचारियों का शोषण करना बंद करे। हम हमारा अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते। जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, ऐसे नार लगाए गए। बडी संख्या में मजदूर संघ सदस्य मौजूद थे।विधायक भंवरसिंह शेखावत भी मजदूरों के सर्मथन में झील फैक्ट्री पहुॅचे। जहां उन्होने मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गयी। तत्पश्चात झील फैक्ट्री के प्रबंधन कर्मचारियों से बात चीत कर मजदूरों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये।ज्ञात हो कि झील फैक्ट्री के मालिक एवं मजदूरों के बीच विवाद चल रहा है। मजदूरों का कहना है कि कामगरों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। तथा भीशण गर्मी होने के बावजूद पर्याप्त पंखे की व्यवस्था नहीं है। पे स्लिप और मिलने वाली राशि अलग अलग होती है। साथ ही कई समस्याएं है जिनका निराकरण किया जाना आवश्यक है।सोमवार को धरनाा पर्दशन के बाद विधायक फेक्ट्री में गए । किंतु मजदूर संघ के सदस्यो को अंदर जाने से रोक दिया गया। विधायक के समक्ष मजदूर अपनी समस्या न बता सके इस हेतु मेन गेट सहीत सभी शटरों पर ताला जड दिया गया। केवल एचआर के गेट से ही विधायक अंदर पहुचे। जबकि अंदर केैद मजदूरांे को बोलने से रोकने के लिए किसी से मिलने नहीं दिया गया।झील फैक्ट्री के पीआरओ श्री वास्तव का कहना है कि यदि मजदूरों की कोई समस्या है तो हम मिल जुल कर समस्या का निराकरण कर देगे। मजदूर हमे भी समस्या बता सकता है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!