A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

चुनाव: कांठ में आर्य समाज के प्रधान बने सुरेश चौहान

कांठ में आर्य समाज की निर्विरोध निर्वाचित नई कार्यकारिणी।
आर्य समाज कांठ के नये प्रधान सुरेश चौहान का स्वागत करते मास्टर धर्मपाल सिंह विश्नोई।
कांठ में आर्य समाज की वार्षिक साधारण सभा में मौजूद आर्य बंधु।
कांठ में आर्य समाज मंदिर जहां हर सप्ताह होता है धार्मिक कार्यक्रम।
आर्य समाज मंदिर कांठ में यज्ञ में आहुतियां देते आर्य समाजी।
आर्य समाज के नये प्रधान सुरेश चौहान का स्वागत करते संरक्षक सुशील मणि गुप्ता।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। आर्य समाज कांठ की वार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सहमति से शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध समपन हुआ। इस दौरान आर्य समाज के सभापतियों नेे सुरेश चौहान को आर्य समाज कांठ का प्रधान चुना। चुनाव के बाद सभी सभापतियों और आर्य समाज के सदस्यों ने पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आर्य समाज का प्रचार प्रचार और विकास करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर चुनाव से पहले आर्य समाज मंदिर विशनपुरा में पुरोहित नैपाल आर्य ने विधिविधान सेे यज्ञ कराया। जिसमें आर्य समाजियों ने आहुतियां देकर आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेशों का वर्णन किया। आर्यों ने श्रुति सौरभ और वेदों का पाठ किया। ओउम के मंत्र का जाप किया। इसके बाद लखनऊ से आए आर्य प्रतिनिधि मंडल के सदस्य व चुनाव अधिकारी आचार्य महावीर सिंह मुमुक्षु और रघुराज सिंह की मौजूदगी में वार्षिक साधारण सभा में चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई।

इस दौरान आर्य समाज के सभापतियों ने पदों पर दावेदारों के नामों का प्रस्ताव सर्व सहमति से रखा। जिसमें सुशील मणि गुप्ता, नौबत सिंह, रघुराज सिंह एवं अशोक कुमार विश्नोई को संरक्षक सुरेश चौहान को प्रधान, राजीव कुमार शर्मा को उप प्रधान, विकास शर्मा को उप प्रधान, तिलकराम आर्य को महामंत्री, संदीप कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह आर्य को मंत्री, राजेंद्र सिंह को उप मंत्री, महेंद्र सिंह को पुस्तकालय अध्यक्ष, भूपेंद्र चौहान को आय व्यय निरीक्षक, चमन सिंह आर्य को आर्य समाज कांठ का आर्यवीर दल प्रभारी चुना गया। सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों के निर्विरोध चुनने पर खुशी जताई।
इस अवसर पर यज्ञ और चुनाव के दौरान पिंकुल गुप्ता, रतेश कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज पहलवान, विरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अमित कुमार उर्फ पप्पन, राजेश कुमार वर्मा, विजय कुमार वर्मा, झुन्ना सिंह, सुभाष विश्नोई, प्रदुम्मन, हरि सिंह, आदेश कुमार, देवेंद्र सिंह, नरेश सिसौदिया, डॉ. मनीष विश्नोई, मास्टर धर्मपाल सिंह विश्नोई, मास्टर हरिओम सिंह, डॉ. हरिओम सिंह, नीरज विश्नोई एनवाईसी, हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!