A2Z सभी खबर सभी जिले की

जफराबाद दुष्कर्म मामला: 4 वर्षीय मासूम से हैवानियत का आरोपी गिरफ्तार; पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद एडोवोकेट प्रिया सरोज

जफराबाद दुष्कर्म मामला: 4 वर्षीय मासूम से हैवानियत का आरोपी गिरफ्तार; पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद एडोवोकेट प्रिया सरोज

जफराबाद (जौनपुर): मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा जफराबाद अंतर्गत ग्राम सभा धनेजा में ४ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय दुष्कर्म की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जफराबाद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी (मुल्जिम) को गिरफ्तार कर लिया है।
सांसद प्रिया सरोज ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया
इससे पहले, घटना की सूचना मिलते ही मछलीशहर क्षेत्र की सांसद एडोवोकेट प्रिया सरोज तुरंत पीड़ित परिवार से मिलने धनेजा गांव पहुंची थीं। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर इस मुश्किल घड़ी में उनका दुःख साझा किया और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
सांसद के निर्देश के बाद एक्शन में आई पुलिस
पेशे से वकील और क्षेत्र की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि सांसद एडोवोकेट प्रिया सरोज ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थानाध्यक्ष जफराबाद से वार्ता की थी। उन्होंने पुलिस को निर्देशित किया था कि मामले में बिना किसी देरी के निष्पक्ष, त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र से शीघ्र कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सांसद के कड़े रुख और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जफराबाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुखबिर व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है ताकि उसे अदालत से सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

Show More
Back to top button