

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।16 जनवरी मौदहा ब्लाक प्रमुख सुशीला निषाद की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आहूत की गयी। बैठक में राघवेन्द्र सिंह उपायुक्त श्रम रोजगार हमीरपुर /खण्ड विकास अधिकारी मौदहा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद, अमर सिंह सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), अनिल त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी (आई.एस.बी.) एवं डा० धर्मेन्द्र सिंह उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी, संजीव कुमार अवर अभियन्ता नलकूप, राजेन्द्र प्रसाद अवर अभियन्ता सिंचाई विभाग, संजय यादव अवर अभियन्ता लघु डाल नहर, राजबहादुर अवर अभियन्ता ग्राम्य विकास विभाग, पुष्पेन्द्र पाल ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), पूजा बाल विकास परियोजना अधिकारी मौदहा, नेहा सुपरवाईजर बाल विकास विभाग मौदहा, समस्त सचिव, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी की बैठक मुख्यालय में होने के कारण उक्त बैठक में उपपस्थित नहीं हो सके। अमर सिंह सहायक विकास अधिकारी (पं०) द्वारा अवगत कराया गया कि जिन व्यक्तियों की आय एक लाख रूपये से कम है, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में उन परिवारों के बच्चों को शिक्षा शुल्क में 25 प्रतिशत् छूट प्रदान की जायेगी। डा० धर्मेन्द्र सिंह, उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को 05 बकरियां एवं 01 बकरा पर रू0-45000.00 तथा अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को रू०-80000.00 अनुदान अनुमन्य है। इसी प्रकार 20 भेड़ों पर 131000.00 का अनुदान, मिनी नन्दिनी गाय पर 80000.00 का अनुदान। कामधेनु योजनान्तर्गत 10 गाय पर 80 प्रतिशत् की छूट है जिसमें गिरि साहीवाल कारपर गाय ही कय की जायेगी। नेहा शर्मा सुपरवाईजर द्वारा अवगत कराया गया कि गर्भवती धात्री 0 से 03 वर्ष एवं 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों को राशन वितरण के बारे में विशेष जानकारी दी गयी। उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा अवगत कराया गया कि सभा मनरेगा श्रमिक व अन्य श्रमिक जो 60 दिन कहीं भी कार्य करते है उन श्रमिकों को जन्म से लेकर मृत्यु तक ई-श्रम कार्ड के तहत बच्चों को साईकिल, छात्रवृत्ति, बीमा, आदि का लाभ प्राप्त होगा। संबन्धित श्रमिक किसी जनसेवा केन्द्र में 100 रू0 के शुल्क पर बनवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिये टोल फ्री नम्बर-18001805412 एवं बेवसाइट upbocw.in व cessupbocw.in पर प्राप्त की जा सकती है। सदन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने राशन की दुकान में निरमा एवं 21 पैकेट साबुन, चाय की पत्ती के बदले में 100 रू० लिये जाते है तब राशन दिया जाता है। उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इसका विरोध किया जिसमें उपायुक्त मनरेगा द्वारा जनपद स्तर पर वार्ता कर समस्या का निदान किये जाने की बात कही गई। बैठक में नमामि गंगे, जल निगम के कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिस पर सदन ने निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। उपायुक्त मनरेगा द्वारा संबन्धित के विरूद्ध स्पष्टीकरण जारी किया गया है।