

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। नवरात्रि का पर्व समीपस्थ सिंघाना में बडे श्रद्धाभाव और आस्था के साथ मनाया आया। कहा जाता है कि मां दुर्गा की भक्ति और साधना से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का वास होता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और अंत में कलश, ज्वारे और दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन के साथ यह पर्व संपन्न हुआ। यहा दशहरे पर्व के दिन दुर्गा विसर्जन किया गया। मान्यता है कि जैसे नवरात्रि के पहले दिन विधि पूर्वक कलश स्थापना होती है, वैसे ही समापन के समय कलश का विसर्जन भी पूरे नियम और विधि विधान से किया गया।
हिंदू मान्यता के अनुसार देवी दुर्गा का आवाहन हो या फिर उनकी विदाई हमेशा शुभ मुहूर्त में ही की जाती है। दुर्गा विसर्जन की परंपरा हमेशा दशमी तिथि के रहते किया जाता है। महिलाओ द्वारा कलश को विसर्जन के लिए सामूहिक रूप से ढोल बाजे के साथ ले जाया गया। देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी दशमी तिथि के दिन किसी नदी, सरोवर, जलाशय में किया जाता है। तथा देवी दुर्गा के अगले वर्ष फिर आने की मंगल कामना करते हुए प्रार्थना की गई।।