A2Z सभी खबर सभी जिले की

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे कामां पुलिस थाने में ‘वंदे मातरम स्वदेशी संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे
कामां पुलिस थाने में ‘वंदे मातरम स्वदेशी संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

राजस्थान कामां- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर शनिवार को पुलिस थाना परिसर में एक भव्य ‘वंदे मातरम स्वदेशी संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस थाना प्रभारी भरत सिंह ने की। इस अवसर पर सीएलजी मेंबर, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, पुलिस स्टाफ, सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर राष्ट्र की अखंडता, एकता और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। पुलिस थानाप्रभारी भरत सिंह ने बताया कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। इस गीत ने करोड़ों लोगों को स्वाभिमान और स्वदेश प्रेम का संदेश दिया। आज इसकी 150वीं वर्षगांठ पर हर नागरिक को देशहित में कार्य करने और स्वदेशी को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी राष्ट्रगीत के महत्व को याद करते हुए भारत की संस्कृति, वीरता और एकता पर गर्व व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित यह आयोजन देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने में सफल रहा। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विशंभर दयाल बिल्लू गोयल, शहर महामंत्री रवि तिवारी, हरीश साहू, जिला कॉलेज विधयर्थी प्रमुख सनी प्रकाश, राजेश गुलाटी,पार्षद चंद्रशेखर शर्मा सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!