A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

पीलीभीत: खीर खाने के बाद 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी का अस्पताल में चल रहा इलाज

पीलीभीत, पूरनपुर, अखंड भारत न्यूज़। घर में बनी खीर खाने के बाद एक परिवार के दस लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इससे अन्य परिजन घबरा गए। चक्कर आने के साथ ही बेसुध होने लगे। उन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विधायक ने अस्पताल पहुंचकर सभी का हाल-चाल लिया और सीएमओ से बेहतर इलाज कराने की बात की है।

बता दें कि गांव मोहनपुर जप्ती के ओमकार के घर में शुक्रवार शाम खीर बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों ने खीर खाई। कुछ देर बाद सभी लोगों की हालत बिगड़ने लगी। चक्कर आने पर सभी गिर गए और बेसुध होने लगे। जानकारी होने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए। ग्राम प्रधान शिवपाल यादव को सूचना दी, अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी को पूरनपुर सीएचसी भेजा गया।

खीर खाने से ओमकार के अलावा परिवार के गौरव, रामनिवास, मिथिलेश कुमारी, शांति देवी, पूजा, संतोषी अहान, क्रांति, सिद्धार्थ आदि को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसकी जानकारी मिलने पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान सीएचसी पहुंचे और सभी का हाल-चाल लिया। विधायक ने सीएमओ से वार्ता कर उन्हें बेहतर इलाज दिलाने की बात भी कही। इधर, हालत में सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक साथ परिवार के दस लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। ओमकार ने बताया कि खीर बनाने के लिए मेवा पूरनपुर की एक दुकान से खरीदा गया था। खीर बनाने के बाद मेवा उसमें डाला गया। खीर खाने के तुरंत बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी।

Related Articles
Show More
Back to top button