A2Z सभी खबर सभी जिले की

कर्मचारी संघ की मांग

1 जुलाई से की जाए शाला प्रारंभ

कर्मचारी संघ की मांग, 1 जुलाई से हो शाला प्रारंभ

रिपोर्ट धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पांढुरना – भीषण गर्मी का प्रकोप वर्तमान में दिखाई दे रहा है।शालाओं में बिजली ,पानी, की गंभीर समस्या है।
उपरोक्त गंभीर समस्याओं को देखते हुए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला पांढुरना के जिला संरक्षक चंद्रशेखर इंगले और जिलाअध्यक्ष रामगोपाल भोयर ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शासन से मांग किया है कि छात्र हित में छात्रों की छुट्टियां आगे बढ़ाई जाए ।संघ के सचिव शत्रुघ्न मस्तकर ने बताया कि बिजली,पानी की समस्या को देखते हुए बच्चो की उपस्थिति नगण्य रहेगी वर्तमान में शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है जिससे कक्षा 1,2 पढ़ानेवाले शिक्षक व्यस्त है, जिसके कारण शालाओ में समस्त शिक्षक नहीं पहुंच रहे, जो पहुंच रहे वह भीषण गर्मी से परेशान है। छात्र हित में बच्चो की शाला एक जुलाई से प्रारंभ की जाए, और शिक्षकों की एक जुलाई तक उपस्थिति सुबह की पाली में की जाय ताकि बच्चे एवं शिक्षक भीषण गर्मी से बच सके ।
उक्त मांग कर्ताओं में सर्वश्री चंद्रशेखर इंगले जिला संरक्षक, रामगोपाल भोयर जिला अध्यक्ष,के अलावा प्रदीप कामोने सुधाकर चिरखे,शेषराव रेवतकर, ओमकार शाहू, प्रदीप ढोबले, ग्यानेशर जिचकर, शत्रुघ्न मस्तकर,रविंद्र कोहले,सुनील यावले,नंदिता धुर्वे,सविता कथाने,रविंद्र कुर्वे,प्रमुख है

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!