A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन।

स्कूली बच्चों ने किया लोगों को जागरूक।

  • आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अवेरी में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा स्कूल प्रांगण से लेकर 78 मील बाजार तक नशा मुक्ति रैली निकाली गई ब लोगों को जागरूक किया गया इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत श्रीमती सुधा ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया, और नशे से दूर रहने का आह्वान किया व नशा मुक्ति के लिए एक शपथ दिलाई गई।

  •  इस अवसर पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता , स्लोगन राइटिंग की प्रतियोगिता ब ड्राइंग कंपटीशन भी करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्त भारत बनाने को लेकर जागरूकता को दर्शाया गया।यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य से रविंद्र कुमार वर्मा ने दी।
  • इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री रोबिन कुमार, श्रीमती कुसुम देवी, श्रीमती आरती देवी, अभिलाषा ,मोनिका व मधु देवी इत्यादि अध्यापक मौजूद थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!