A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

यूपी के कोटेदारों को पांच महीने से नहीं मिल रहा कमीशन, प्रदेश के कोटेदारो में आक्रोश।*

➡️ *यूपी के कोटेदारों को पांच महीने से नहीं मिल रहा कमीशन, प्रदेश के कोटेदारो में आक्रोश।*


*जल्द कमीशन न मिला तो अगले माह होने वाले गेहूं, चावल का वितरण नही करेंगे कोटेदार।*

उत्तर प्रदेश के राशन डीलरो को फरवरी से जून तक लाभांश न मिलने से कोटेदारों में भारी आक्रोश है। सरकार के नये नये सिस्टम से कोटेदार को पांच महीने से कमीशन नहीं मिल रहा है। जिसके चलते उनको अपने परिवार चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग द्वारा रोज रोज यह कहा जाता है कि जल्द ही आ जायेगा लेकिन आते आते पांच महीने हो गए। कोटेदार संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी से जब पुछा गया तों उनके द्वारा यह बताया गया कि हा उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को बिगत पांच महीने से कमीशन रूका हुआ है। जिसके चलते कोटेदारो की आर्थिक स्थिति बिगड़ते जा रही है।जबकि उत्तर प्रदेश के कोटेदारों का कमीशन देश में हर प्रदेश से कम है। संगठन यह निर्णय लिया है कि अगर प्रदेश के कोटेदारों का कमीशन अन्य प्रदेशों की भांति 200रूपये किंतल नहीं मिला तो जल्द प्रदेश के राशन डीलर हड़ताल करेंगे। संगठन कमीशन वृद्धि की मांग अपने हर मांग पत्र में उठाता रहता है।श्री त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र पाचो माह का कमीशन न मिला तो अगले माह होने वाले गेहूं, चावल का वितरण कोटेदार नही करेंगे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button