A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन अभियान परिषद द्वारा जन सहयोग से बोरी बंधान कर जल का संचय



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर जिला धार के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था चिकली वंदे मातरम समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जाजमखेड़ी के सहयोग से ग्राम जाजमखेड़ी के बहते नाले पर मनावर सिंघाना मुख्य मार्ग के पास जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान निर्माण कार्य किया गया। इसके पूर्व बोरी बंधान निर्माण कार्य स्थल के पास स्थित हनुमान प्रांगण में विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत द्वारा बैठक आयोजित कर बोरी बंधान निर्माण कार्य में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि बोरी बंधान के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप सब लोग अच्छी तरह से जानते हों कि बोरी बंधान निर्माण करने से जल स्तर में वृद्धि होगी। साथ ही कुछ दिन बाद सुखने वाले पुनः जीवित हो जाएंगे । बोरी बंधान निर्माण कार्य होने से उसके आस पास के जल स्त्रोतों जैसे कुएं, बावड़ी, हेडपंप, नलकूप, ट्यूब वेल आदि जल स्त्रोतों में वृद्धि होगी। जिससे हमे विशेष कर गर्मी के दिनों में पानी की गंभीर समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ेगा। खेती कार्य, कल कारखानों ,घरेलू उपयोग,निर्माण आदि कार्य हेतु ट्यूबवेल के माध्यम से हजारों फिट की गहराई कर भूमिगत जल को निकाला जा रहा हैं। जिससे भूमिगत जल स्तर में निरंतर गिरावट हो रही है जिस कारण जल स्तर हजारों फिट नीचे चला गया हैं यही कारण हैं कि भूमि की ऊपरी सतह पर पेयजल, कृषि एवं अन्य आवश्यक कार्य हेतु पानी की गंभीर समस्याए उत्पन्न हो रही हैं। उक्त स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जल स्त्रोतों में जल संचय करने एवं लोगो में जन जागृति लाने तथा भूमिगत गिरते जल स्तर को रोकने के उद्देश्य सेसंपूर्ण म प्र में म प्र जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में परिषद के जमीनी अमले विशेष कर ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो नवांकुर संस्थाओ मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सी एम सी एल डी पी) अंतर्गत अध्ययनरत बीएसडब्ल्यू , एमएसडब्ल्यू. छात्र छात्रों के सहयोग एवं ग्रामीण वं शहरी क्षेत्र के लोगों की सहभागिता से ग्रामों में ऐसे बहने वाले छोटे छोटे नाले जो गर्मी आने के पहले ही सूख जाते है ऐसे नालों को चिह्नित कर जल को रोकने एवं जल स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से जल संचय अभियान चलाकर बोरी बंधान निर्माण का कार्य सामूहिक श्रमदान से करने का तय किया गया है ताकि ग्राम के नाले गर्मी के दिनों में भी जीवित रहे। जिससे मनुष्य के साथ साथ वन्य जीव प्राणियों को भी पेयजल की उपलब्धता बनी रहे साथ ही भूजल स्तर में भी वृद्धि हो। इसी कड़ी में विकास खण्ड मनावर के चिकली सेक्टर के ग्राम जाजमखेड़ी में 175 बोरियो का बोरी बंधान निर्माण कार्य नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों, मेंटर्स आदि केद्वारा सामूहिक श्रमदान कर एवं जनसहयोग से जेसीबी चलाकर बोरी बंधान निर्माण कार्य किया गया। इस दौरान नवांकुर संस्था चिकली वंदे मातरम समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश भवेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सोलंकी, लक्ष्मण परिहार, मेंटर मनोहर मंडलोई, संतोष पाटीदार, रानू बारचे, मोहन जी सहित बड़ी संख्या में सी एम सी एल डी पी छात्र छात्राओ का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!