

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा । राजस्थान टेनिस बाॅल क्रिकेट एशोशिएसन के तत्वाधान में 30वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बाॅल क्रिकेट चैंपियनशिप 14 से 17 अक्टूबर तक दौसा में होगी। प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन रविवार को रावत पैलेस में किया गया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक विनोद बिहारी शर्मा व आयोजन समिति अध्यक्ष मनोहर मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा बजरंग मैदान में होगा तथा समापन समारोह 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे राजेश पायलट स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में 30 राज्यों की टीम, जिनमें 400 छात्राएं व 600 छात्र भाग लेंगे।
विशिष्ट अतिथि लालसोट विधायक रामविलास मीणा, बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा सिकराय के विक्रम बंशीवाल, महवा के राजेंद्र मीणा व जगमोहन मीणा, टेनिस बाॅल क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव अरोड़ा, मुख्य स्वाताध्यक्ष रमेश चंद्र खंडेलवाल मंडावर, अशोक अग्रवाल, कलेक्टर देवेंद्र यादव, एसपी सागर राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, नगरपरिषद सभापति कल्पना जैमन, भामाशाह केदार मीणा, डाॅ. मनीष पहाड़िया, राजेश सौदावत, महेश पुरी गोस्वामी, जाकिर गुडएज, टेनिस बाॅल क्रिकेट फाउंडेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष डाॅ. अभिनव नाथ तिवारी, महासचिव इमरान अहमद लारी, सचिव शोएब खान होंगे। आयोजन सचिव मुंशी खान ने बताया कि राजस्थान व दौसा जिला टेनिस बाॅल क्रिकेट एशोसिएशन राजस्थान सरकार व भारत सरकार क्रीडा परिषद से मान्यता प्राप्त है।
पोस्टर विमोचन के दौरान भामाशाह केदार प्रसाद मीणा, महेंद्र कुमार, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा नरेंद्र जैमन आदि थे। मीडिया प्रभारी मनोज हरितवाल ने बताया कि खिलाडियों के लिए आवास व भोजन तथा खेल मैदान की व्यवस्था के साथ दौसा शहर में होर्डिंग व पोस्टर लगाए जा रहे हैं।