पुलिस अधीक्षक ने करमचट एवं भगवानपुर थाना का औचक निरीक्षण किया।
कैमूर भभुआ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव2025 के मद्देनजर रखते हुए शनिवार को कैमूर पुलिस अधीक्षक के द्वारा करमचट थाना एवं भगवानपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया पुलिस अधीक्षक के द्वारा निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष को गुंडा पंजी में अंकित गुंडा तथा डोशियर को सत्यापन करने का निर्देश दिया गया एवं चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया साथ हीं चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले आसामाजिक तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।लंबित वारंट निष्पादन तथा अवैध शराब की बरामदगी के लिए कैप्स के साथ संयुक्त छापामारी करने का आदेश दिया ।