A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

किसानों की समस्याओं पर भाकियू हरपाल ने किया प्रदर्शन अलीगढ़

जिला संवाददाता

किसानों की समस्याओं पर भाकियू हरपाल ने किया प्रदर्शन अलीगढ़

भारतीय किसान यूनियन हरपाल शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर उद्यान पार्क में किसानों के साथ प्रदर्शन किया । इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे । डीएम विशाख जी को एक ज्ञापन सौंपा ।इसमें उन्होंने मांग की कि बदहाल पड़े गोपी- तेहरा मोड़ भिलावली रोड को जल्द बनवाया जाए , गांव आसना में खराब नल को सुधारा जाए , इगलास क्षेत्र में नहर , रजवाह व माइनर की समय रहते सफाई कराकर पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी दिया जाए । बेसवां के धरनीधर तालाब की सफाई कराकर पानी भरवाया जाए ।
इस अवसर पर मनोज , शिवशंकर गुप्ता , गिर्राज स्वामी , चौधरी हरेंद्र सिंह , लोकेंद्र पाल सिंह , चंद्रवती देवी आदि मौजूद रहे ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!