A2Z सभी खबर सभी जिले की

नालछा ब्लॉक में संगठन सर्जन अभियान मंथन अगर कांग्रेस पहले की तरह मजबूत हो जाए तो हमारी सरकार फिर बनेगी मध्य प्रदेश में

नालछा ब्लॉक में संगठन सर्जन अभियान मंथन

अगर कांग्रेस पहले की तरह मजबूत हो जाए तो हमारी सरकार फिर बनेगी मध्य प्रदेश में


राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

Related Articles

मांडू न्यूज/संगठन सृजन अभियान अतंर्गत आज मांडू नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक नालछा ब्लाक प्रभारी रोहित झन्वर, एवं सह प्रभारी श्री मति सारिका बाफना जी ने ली जिसमें वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने हेतु प्रभारी द्वारा विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा एवं नालछा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु दावेदारों से आवेदन प्राप्त किए व कार्यक्रम में भाषण नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप यादव ने दिया, तथा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद इंदुरकर ने कहा कि सभी लोग अपने नाम रखे लेकिन सभी आपसी मतभेद न रखे तथा एकजुटता से काम करे, वहीं रोहित झन्वर ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन द्वारा मुझे जिस विश्वास के साथ नालछा ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है उस पर में अपना सब कुछ लगा कर आप लोगो के साथ खड़ा रहूंगा तथा समन्वय से लेकर संगठन निर्माण की प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष होगा मांडू नगर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव एवं राहुल यादव द्वारा ब्लाक अध्यक्ष पद हेतु अपना आवेदन प्रभारी को दिया, इस अवसर पर सुखराम मकवाना, चंद्रशेखर लिलर, पदमा निनामा,रमेश भूरिया, करण भूरिया, कैलाश पाटीदार, पार्षद पप्पू भाभर, पार्षद हरिसिंह गावर, तुलसीराम गावर, सीताराम गावर, सीताराम गिरवाल, मूलचंद चौहान, हेमंत श्रीवास,गुजरा भाभर, नयन जैन , दीपांकर भोला पाल, मांडू नगर युथ कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गावर,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!