A2Z सभी खबर सभी जिले की

शारदीय नवरात्रि: स्कंदमाता के दर्शन ,

शारदीय नवरात्रि मे स्कंदमाता बागेश्वरी देवी के हजारों भक्तों ने दर्शन किए

वाराणसी जैतपुरा बागेश्वरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर शनिवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां स्कंद माता के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि और जीवन की खुशहाली की प्रार्थना की, सुबह से ही मंदिर परिसर में और गलियों में जय माता दी के जयकारों की गुज सुनाई देने लगी, भक्तों ने केला दूध और दूध से बनी मिठाइयां पीला फूल और दीपक अर्पित कर माता की आराधना की महिलाओं ने चुनरी और नारियल चढ़कर  संतान प्रार्थना की उन्नति और घर परिवार की मंगल कामना की श्रद्धालुओं ने हमारे रिपोर्टर से बात चित मे कहा मां के दरबार में आने से हमारे घर परिवार पर माता रानी का आशीर्वाद बना हुआ है जीवन में शांति और खुशहाली आ गई है जब से यहां आना शुरू किया है तब से हम बहुत सुखी हैं इसलिए हर साल नवरात्र में यहां दर्शन करने अवश्य आते हैं  मंदिर प्रबंधन की ओर से जलपान और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकाश हेतु चार अलग-अलग द्वारा बनाए हुए गये थे वहीं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए  पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रही ,

रिपोर्टर श्याम सुन्दर जायसवाल

वाराणसी उत्तर प्रदेश , 

Related Articles
Show More
Back to top button