A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस थाना बानसूर की बड़ी कार्यवाही

हिस्ट्रीसीटर घनश्याम उर्फ घन्या पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बानसूर ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीसीटर घनश्याम उर्फ घन्या पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी कालू सूद और नरेश उर्फ नर घाँघल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने वर्चस्व के लिए हिस्ट्रीसीटर घनश्याम उर्फ घन्या पर फायरिंग की थी।

दिनांक 10.06.2025 को हिस्ट्रीसीटर घनश्याम उर्फ घन्या सुबह बुटेरी टोल नाका के पास स्थित खाद बीज की दुकान के अंदर बैठा हुआ था। तभी आरोपी कालू सूद अपने साथी के साथ एक कैंपर गाड़ी में आए और हिस्ट्रीसीटर घनश्याम उर्फ घन्या पर फायरिंग कर दी। इस मामले में मुकदमा नंबर 193/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने घटना को गंभीरता से लेते हुए फरार मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर चार टीम गठित की गई। गठित टीमों ने आपस में समन्वय स्थापित कर घटना को अंजाम देने वाले मुलजिमों का खुलासा किया।

Related Articles

गठित टीमों ने मुलजिमों के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश की कार्यवाही की। मुलजिमों के सहयोग कर्ताओं को डिटेन कर मुलजिमों के बारे में पूछताछ की गई। दिनांक 14.06.2025 को पुलिस के परंपरागत तरीके से कार्यवाही करते हुए पूर्व में मामूर शुदा मुखबिर खास से इतला मिली। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी कालू सूद और नरेश उर्फ नरसी घाँघल को डिटेन किया गया।

 

आरोपियों ने की थी सरपंच के घर पर भी फायरिंग

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने थाना इलाका पनियाला के गाँव मलपुरा में सरपंच हीरालाल के घर पर भी फायरिंग की थी। इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!