A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़झारखंडदेशमध्यप्रदेशराजस्थान

*हिन्दू महासभा ने ज्ञापन देकर नितिन उपाध्याय को राजकीय सुरक्षा प्रदान करने की मांग की – बी एन तिवारी

*हिन्दू महासभा ने ज्ञापन देकर नितिन उपाध्याय को राजकीय सुरक्षा प्रदान करने की मांग की – बी एन तिवारी*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

       अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, पुलिस आयुक्त मुंबई, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन देकर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय को उच्चस्तरीय राजकीय सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती 9 मई को दस बारह असामाजिक तत्वों ने बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम पर नितिन उपाध्याय के मुंबई स्थित आवास में घुसकर उनपर जानलेवा हमला किया और घर में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल से गिरफ्तार किया और थाना ओशिवरा ले जाकर जमानत पर छोड़ दिया।

Related Articles

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने ज्ञापन में ओशिवरा थाना पुलिस पर गिरफ्तार हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सभी आरोपियों को तत्काल गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि हमलावरों के तार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़े होने की निष्पक्ष जांच होनी।चाहिए। नितिन उपाध्याय पर हमला हमलावरों और राजस्थान के अशोक शर्मा के मध्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा साढ़े तीन करोड़ रुपए में करवाने की वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से किया गया, जबकि ऑडियो वायरल होने की घटना से नितिन उपाध्याय का कोई सरोकार नहीं है। नितिन उपाध्याय के आशंका जताई है कि कमलेश तिवारी की तर्ज पर जेहादियों द्वारा उनकी हत्या करवाई जा सकती है।

ज्ञापन में केंद्र सरकार और मुंबई पुलिस आयुक्त से नितिन उपाध्याय को राजकीय स्तर पर अविलंब दो गनमैन सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि नितिन उपाध्याय को हमलावरों से अभी भी जान माल का खतरा है। नितिन उपाध्याय को राजकीय सुरक्षा प्रदान नहीं किए जाने पर हिन्दू महासभा ने जंतर मंतर नई दिल्ली से आंदोलन आरंभ करने की चेतावनी दी गई है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!