A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

पुलिस ने किया एक अभियुक्त को नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार

 

  1. जौनपुर।थाना सरपतहाँ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को नाजायज तमंचा के साथ किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन , क्षेत्राधिकारी शाहगंज व थानाध्यक्ष सरपतहाँ के पर्यवेक्षण में दिनांक 19.04.2024 उ0नि0 प्रेमशंकर सिंह मय हमराह हे0का0 संजीव सिंह व हे0का0 रामसगार यादव व्दारा एक अभियुक्त शेरु कुमार पुत्र शंकर शर्मा निवासी सरायमोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष को 01 देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व वरामदगी के अधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 0095/2024 धारा 3/25 आर्म्स ACT थाना सरपतहां जौनपुर पर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles
Show More
Back to top button