A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान (जनशक्ति से नवभक्ति) अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन ,प्रभात फेरी, कलश यात्रा एवं नदी पूजन के साथ दिया जल संरक्षण का संदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान (जनशक्ति से नवभक्ति) अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन ,प्रभात फेरी, कलश यात्रा एवं नदी पूजन के साथ दिया जल संरक्षण का संदेश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड सौसर द्वारा जिला पांढुर्णा में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान (जनशक्ति से नवभक्ति) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “सुरक्षित जल समृद्धि कल” के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

कार्यक्रम के अंतर्गत मोहगांव नगर में अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात मां गंगा स्वरूप सर्पा नदी का पूजन एवं आरती भक्ति भाव के साथ संपन्न किया गया। साथ ही सामूहिक रूप से साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सहभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री योगेश सोमकुवर, श्री गोपाल कोठे, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के श्री रामेश्वर सदारंग, परामर्शदाता श्री दिनेश सोमकुंवर, श्री सुनील डोंगरे, श्रीमती शारदा निकम, समाजसेवी कोर्स के विद्यार्थी अंकिता चौरे, योगिता चौधरी, ज्योति मस्के, भुवन गजभिए, अमित सातपुते, मयूरी वाकोडे, दीक्षा गजभिए, भारती सोमकुवर, रिंकल चटकवार, रेशमा शेख, पूजा सनेसर, साहिल चोरकर सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!