
पांढुर्णा में TET के विरोध में शिक्षकों का ज्ञापन आज, जवाहर पार्क में जुटेंगे शिक्षक, सौंपेगे ज्ञापन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के विरोध में NMOPS_MP जिला इकाई तथा अध्यापक-शिक्षक एवं गुरुजी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 24 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी शिक्षक साथी शाम 4:00 बजे पांढुर्णा के जवाहर पार्क में एकत्रित होंगे। इसके पश्चात 4:30 बजे कलेक्टर महोदय, पांढुर्णा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के शिक्षामंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी जायज मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए NMOPS_MP के ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रशेखर सालबर्डे ने बताया कि यह आंदोलन शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।