A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियानः धावड़ीखापा में दीवार लेखन के जरिए दिया जल संरक्षण का संदेश, गिरते जल स्तर पर किया जागरूक, ग्रामीणों ने ली जल बचाने की शपथ

जल गंगा संवर्धन अभियानः धावड़ीखापा में दीवार लेखन के जरिए दिया जल संरक्षण का संदेश

गिरते जल स्तर पर किया जागरूक, ग्रामीणों ने ली जल बचाने की शपथ

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शासन के महत्वपूर्ण ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण (जल स्रोत सेवा समागम जागरण) के तहत जल संरक्षण को लेकर जागरूकता गतिविधियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन और विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के कुशल निर्देशन में ग्राम धावड़ीखापा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था ‘अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा गांव में दीवार लेखन का कार्य शुरू किया गया है। सी.एम.सी.एल.डी.पी. (CMCLDP) पाठ्यक्रम के विद्यार्थी शिवानी इवानती और वासुदेव मानकर ने अपनी कला के माध्यम से दीवारों पर जल संरक्षण के प्रेरक संदेश उकेरे, ताकि ग्रामीण जल की महत्ता को गहराई से समझ सकें।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए तेजी से गिरते भूजल स्तर और भविष्य में उत्पन्न होने वाले गंभीर जल संकट के प्रति आगाह किया।

उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को अनावश्यक जल दोहन से बचने की महत्वपूर्ण सलाह दी और गांव वालों को जल की एक-एक बूंद सहेजने एवं जल संरक्षण करने की सामूहिक शपथ भी दिलाई।

Show More
Back to top button