A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में जनपद पंचायत सौसर को ‘A’ ग्रेड 83.97% स्कोर के साथ, टीम वर्क से मिली उल्लेखनीय सफलता

सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में जनपद पंचायत सौसर को ‘A’ ग्रेड 83.97% स्कोर के साथ

टीम वर्क से मिली उल्लेखनीय सफलता

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सौसर ने जनसेवा और समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में सौसर जनपद ने शानदार 83.97% स्कोर के साथ ‘A’ ग्रेड प्राप्त कर जिले में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय दिया है।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एक सुनियोजित टीम वर्क का परिणाम है। इस सफलता के पीछे मुख्य स्तंभ रहे- श्री प्रियंक मिश्रा (सीईओ, जनपद पंचायत), जिनके कुशल मार्गदर्शन और सख्त मॉनिटरिंग ने कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाया। श्री सुभाष ठाकरे (बीपीओ), जिन्होंने तकनीकी और प्रशासनिक तालमेल को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री शुभम उइके (ADEO शाखा प्रभारी, सीएम हेल्पलाइन), जिनकी शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और जमीनी स्तर पर फीडबैक की निगरानी ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।

सीएम हेल्पलाइन में ‘A’ ग्रेड प्राप्त करना यह दर्शाता है कि जनपद पंचायत सौसर न केवल ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है, बल्कि उनका संतुष्टिपूर्ण समाधान भी सुनिश्चित कर रही है। 83.97% का स्कोर टीम की कार्यकुशलता और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Related Articles

इस अवसर पर टीम ने कहा, “यह सफलता पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है। हमारा लक्ष्य भविष्य में भी इसी निरंतरता को बनाए रखना और जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहना है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!