A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सडक पर इण्टरलाकिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।कस्बे की मुख्य सडक में मलीकुआं चौराहा से लेकर छिमौली रोड तक सम्भावित हादसों से बचने के उद्देश्य से इण्टर लाकिंग की मांग उठाते हुए संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है।

नैशनल ह्यूमन राईट एण्ड जस्टिस मूवमेंट के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन तहसीलदार शिखर मिश्रा को सौंपा जिसमें कस्बे के मलीकुआं चौराहे से छिमोली रोड तक भीडभाड और पडने वाले स्कूलों के चलते बच्चों की आवाजाही के कारण सम्भावित हादसों को देखते हुए सडक के दोनों ओर इण्टर लाकिंग की मांग उठाई गई है। इतना ही नहीं संगठन ने सडक पर तेज रफ्तार चलने वाले बालू और लकडी लदे वाहनों पर भी रोक लगाने की मांग उठाई है क्योंकि इन वाहनों से अक्सर बडे हादसे होते हैं। इस दौरान डा. मुबीन खान, मुन्ना बार्डर, नईम प्रवक्ता, अरशद मामा सहित संगठन के एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!