मध्यप्रदेश

ग्राम मारुड और पैलेपार में आनंद उत्सव का आयोजन

उत्साहपूर्वक हुआ आयोजन

*ग्राम मारूड एवं पैलेपार में #आनंद_उत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त विकास खंडों में आनंद उत्सव खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 24 जनवरी से 28 जनवरी तक किया जा रहा है इसी श्रृंखला में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार ग्राम मारूड एवं पैलेपार पंचायत के माध्यम से आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्रों द्वारा माँ सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने आयोजन को और भी रंगारंग बना दिया।
सेक्टर प्रभारी श्री अविनाश डफरे की उपस्थिति में आनंद उत्सव की समस्त गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित की गईं। इस अवसर पर ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक, शाला परिवार के सभी सदस्य तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र में सामूहिक सहभागिता, आनंद और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा दिया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!