A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: एनसीएल दुद्धीचुआ महिला मंडल ने दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

 

 

सिंगरौली: एनसीएल दुद्धीचुआ महिला मंडल ने दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर। 

Related Articles

सिंगरौली । बैढ़न स्थित दिव्यांग छात्रावास में एनसीएल दुद्धीचुआ महिला मंडल द्वारा नव प्रवाह समिति के दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित चिकित्सकीय जांच के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना समन्वयक राम लखन शुक्ला द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया।

इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक राम लखन शुक्ला ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि नव प्रवाह समिति द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। दिव्यांग बच्चों की देखभाल केवल परिवार या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता पर जोर दिया।

इस अवसर पर नव प्रवाह समिति के अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि समाज और संस्थाओं के सहयोग से ही ऐसे बच्चों को बेहतर जीवन अवसर मिल सकते हैं, मेडिकल टीम ने सीडब्लूसीएसएन छात्रावास में रह रहे 35 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें स्वच्छता, पोषण और दैनिक देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए, कार्यक्रम के दौरान एनसीएल दुद्धीचुआ प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि, महिला मंडल समिति के सदस्य, मेडिकल टीम तथा छात्रावास के कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य प्रशिक्षण से बच्चों में जागरूकता बढ़ी और अभिभावकों व छात्रावास प्रबंधन ने आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!