A2Z सभी खबर सभी जिले की

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान के सातवे दिवस पर जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

अलीराजपुर :- दीपक शर्मा की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत अभियान के सातवें दिवस दिनांक 30.06.2026 को जिला आलीराजपुर के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना आम्बुआ, नानपुर, बखतगड़, , चौकी खट्टाली एवं चौकी बरझर क्षेत्र में हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामूहिक क्षेत्रों में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सायबर रथ रैली, नुक्कड़ नाटक एवं सायहर रैली तथा डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी निवेश योजनाओं, साइबर ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।जागरूकता कार्यक्रमों में नागरिकों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विविध जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।संदेश :”सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन””सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधों से सुरक्षित नागरिक है।

Show More
Back to top button