A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी डण्डा और पत्थर चले

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। शनिवार सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डण्डा और पत्थर चले यहां तक कि सायकिल की चैन और चक्का से मारने की बात भी कही जा रही है। वहीं कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

शनिवार सुबह कस्बे के मोहल्ला सूफी नगर इलाहीतालाब निवासी साहिल पुत्र लाला और सददाम पुत्र बशीरा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों से काफी लोग इकट्ठा हो गए और लाठी डण्डा ईंट पत्थर चलने लगे। घटना की भयावहता को देखते हुए लोग अपने घरों में घुस गए।जबकि सददाम इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर घायल सददाम का इलाज किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिल गई है जांच की जा रही है कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!