A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :शादी में शामिल होने आया युवक बना मौत का शिकार, सीने में गोली लगने से हत्या का खुलासा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सचिन सिंह (26) पुत्र शुभकरन सिंह निवासी ग्राम पाटनपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि सचिन वर्तमान में मौदहा कस्बे में अमूल एजेंसी के पास निजी मकान बनाकर रह रहा था और एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।

बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे थाना बिंवार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम छानी बुजुर्ग के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए सीएचसी छानी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

पहले मामला सड़क हादसे का माना जा रहा था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के दौरान युवक के सीने के बाईं ओर गोली लगने की पुष्टि होने पर हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ। घटनास्थल पर गोली चलने के साक्ष्य भी मिलने से पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी मौदहा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!