
नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नौहट्टा गांनाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तारव के 12 जनवरी को हुई नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने रविवार के शाम 4 बजे अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इस मामले को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया उन्होंने बताया कि बेलवा थाना कांड संख्या -08/26 के अपाहिरता मृतिका के अप्राथमिक अभियुक्त सचिन कुमार पिता नंदू बिंद ग्राम बहेरी थाना करमचट जिला कैमूर को दिनांक 17.01.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी नंदू बिंद के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुआ पुलिस जांच में सामने आया कि 12 जनवरी की रात जब नाबालिग लड़की के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे, तभी आरोपी ने बातचीत करने के बहाने उसे घर से बुलाया और इसके बाद गांव के ही कुछ दूर पर स्थित कुएं के पास ले जाकर युवती को कुएं में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया कि वह युवती से बातचीत करता था जिसके वजह से रात में बातचीत के बहाने बुलाकर कुएं में धक्का दे दिया घटना के बाद लड़की के पिता अशोक पासवान नौहट्टा निवासी ने बेलांव थाना में आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई
आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया जिसके बाद बेलांव थाना प्रभारी चंद्रप्रभा के नेतृत्व में टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया