A2Z सभी खबर सभी जिले की

विभिन्न झांकियों बैंड बाजो से निकली शोभायात्रा, मुख्य बाजारों में हुआ जोरदार स्वागत

oppo_0
oppo_0
oppo_0

विभिन्न झांकियों बैंड बाजो से निकली शोभायात्रा, मुख्य बाजारों में हुआ जोरदार स्वागत

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

हर्षोल्लास से मनाया गया खण्डेलवाल दिवस

Related Articles

कामां – डीग जिले के कस्बा कामां की खण्डेलवाल वैश्य समाज व खण्डेलवाल मित्र मंडल के तत्वाधान में स्थानीय खण्डेलवाल भवन में बसंतोत्सव खण्डेलवाल दिवस के रूप में मनाया गया ! कल शाम 7:15 बजे संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ हुआ जो कि आज सुबह हवन के साथ समापन हुआ ! आज सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी समाज बंधु, जिसमें बच्चे, युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सहभागिता दिखाई ! प्रभात फेरी के बाद स्वजातीय बंधुओं द्वारा ध्वजारोहण तथा अल्पाहार हुआ ! समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि दोपहर को मेधावी छात्र छात्राओं का भी सम्मान समारोह भी हुआ ! दोपहर बाद शोभायात्रा का कार्यक्रम रहा जो कि खण्डेलवाल भवन से प्रारंभ हो मुख्य बाजारों से निकलते हुए कार्यक्रम स्थल स्थानीय खण्डेलवाल भवन पहुंची

शोभायात्रा डीजे की मधुर भक्ति धुनों पर भजनों का आनंद लेते हुए निकली !

शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण पीत वस्त्रों में सजे समाज बंधु एवं पीली साड़ियों में सुसज्जित मातृशक्ति का मनमोहक दृश्य रहा, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया। अनेक समाज बंधु एवं मातृशक्ति नृत्य करते हुए भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। शोभायात्रा का जगह जगह संत श्री श्री 1008 संत श्री सुन्दरदास जी महाराज का विभिन्न समाजों द्वारा आरती उतार शोभायात्रा का स्वागत सत्कार किया गया ! शोभायात्रा का समापन होते ही शोभायात्रा में निकली महिलाओं को उपहार भी भेंट किया गया साथ की साथ लकी ड्रा भी निकाला गया जिसमें कई बड़े उपहार भी थे तत्पश्चात स्वजातीय बंधुओ का सहभोज किया गया !
समाज के पदाधिकारियों द्वारा सभी समाज बंधुओं को कार्यक्रम के सफल होने  व विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत सत्कार का धन्यवाद प्रेषित किया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!