A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक का विद्यालय दौरा, 50 साइकिल की वितरित

विधायक का विद्यालय दौरा, 50 साइकिल की वितरित

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग  9783029649

कामां – कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कामां का दौरा किया। विधायक के विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ द्वारा उनका शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 50 साइकिलों का वितरण किया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक ने कहा कि विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का विकास बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन के लिए आवश्यक है।
जिससे बच्चों का मनोबल और अधिक बढ़ा। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और संस्कारों का पर्व है, देशभक्ति, साहस और अनुशासन की प्रेरणा देता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने की सीख देते हुए कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए, उनका मान-सम्मान करना चाहिए और जीवन में अनुशासन व मेहनत को अपनाना चाहिए। विधायक ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों को वसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अवसर पर प्रधानाचार्य समस्त विद्यालय का अध्यापक स्टाफ़ एवं भाजपा जिला मंत्री अली हुसैन, निहाल मीणा, रवि तिवारी, श्रीनाथ शर्मा , सोनू चौबिया, अरुण पाराशर, बलराम गुर्जर, मस्तु सरपंच, राजेश सरपंच, विजय वकील, शिव नारायण सरपंच,पूर्व सरपंच प्रभु,एव गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!