A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सज गया मंडपम्

01 दिसंबर से श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ सत्संग एवं रात्रिकालीन धार्मिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। गीता ज्ञान प्रचारक समिति के तत्वावधान में गीताजी की प्राकट्य की 5162 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 21 वें वर्ष में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 01 दिसंबर सोमवार से 07 दिसंबर रविवार तक श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ सत्संग तथा रात्रिकालीन धार्मिक आध्यात्मिक कार्यक्रम होगा।

गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष परम पूज्य पण्डित श्री प्रवीणजी शर्मा ( राधे भय्या) के श्रीमुख से पश्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का रसपान होना है।

01 दिसम्बर रविवार को प्रातः 9 बजे से शोभायात्रा गायत्री मंदिर, पटेल कॉलोनी से कार्यक्रम स्थल तक निकाली जाएगी।

01 से 07 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन दोप. 12 से 3 बजे तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा होगी।

मुख्य जजमान संजय अग्रवाल है। कथा विराम एवं महाआरती पश्चात प्रसादी वितरण होगा।

सोमवार 01.12.2025 रात्रि 8 बजे से.. श्री वृंदावन युवा मण्डल, मनावर द्वारा राधा नाम संकीर्तन होगा।

मंगलवार 02.12.2025 रात्रि 9 बजे से.. बंकनाथ अटल दरबार ग्रुप द्वारा श्री सुन्दरकाण्ड पाठ होगा।

दि.04 दिसंबर से 06 दिसंबर तक रात्रि 8 बजे से… वाल्मिकी रामायण सुन्दरकाण्ड व्याख्यानमाला हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी भाषाविद बडे रामजी मंदिर, अयोध्या वाले स्वामी राम किंकर रामायणी की अमृतवाणी से होगा।

03 दिसंबर बुधवार को रात्रि 8 बजे से.. आध्यात्मीक कलगी तुर्रा गायक राकेश पटेल राजेन्द्र मुकाती कसरावद, कलगी गायक निमाडी लोक गीत गायक लेखक प्रेमलाल दरबार, सुलगांव, शिवशंकर कुशवाह, खरगोन द्वारा होगा।

कार्यक्रम श्री बंकनाथ मंदिर के सामने बंकनाथ मंदिर की भूमि, सिंघाना रोड़ पर होगा। आयोजक मंडल तथा गीता ज्ञान प्रसार समिति ने समस्त धर्मप्रिय जनता से धर्मलाभ लेने की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!