

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। बृहस्पतिवार को पूर्णाहुति के साथ श्री गायत्री महायज्ञ की 68वीं वर्षगांठ के दस दिवसीय धार्मिक आयोजन का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। भंडारे में सर्वप्रथम साधु संतों को प्रसाद ग्रहण कराकर संत परंपरा का निर्वहन करते हुए उन्हें विदाई देकर विदा किया गया। भंडारे में करीब दो हजार साधु संतों ने प्रसाद ग्रहण करके प्रस्थान किया। यज्ञवेदी में 24 लाख गायत्री मंत्रों की पूर्णाहुति के साथ क्षेत्र में सुख शांति की कामना की गई।
प्रतिवर्ष की इस साल भी श्रीगायत्री महायज्ञ की 68वीं वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। बृहस्पतिवार को सुबह पूर्णाहुति के साथ 10 दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। साधु संतों को प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत भंडारा आम लोगों के लिए खोला गया। जिसमें हजारों की तादाद में आए भक्तों को प्रसाद कतारबद्ध करके वितरित किया गया। प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी मेला कमेटी के सदस्य डॉ.नरेश शर्मा,टिंकू पालीवाल,एम.खान, अज्जू मिश्रा, राधे शुक्ला, मनोज पालीवाल, अनूप त्रिवेदी, रामकिशोर सैनी, आल्हा सिंह,प्रशांत शुक्ला,सोनू तिवारी,स्पर्श,अनुराग शर्मा,संटू भाई आदि ने संभाल रखी थी।