A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:रोजगार मेले में 37 का विभिन्न पदों पर हुआ चयन

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर केपी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन कानपुर, पीपुल मंत्रा अहमदाबाद, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस हमीरपुर एवं केजीबीएस इंडिया प्रा.लि. गुड़गांव द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजित हुये इस मेले में कुल 62 अभ्यर्थी सम्मिलित हुये जिसमें से कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु कुल 37 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया। जिसमें प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन कानपुर में 5, पीपुल मंत्रा अहमदाबाद में 13, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस हमीरपुर में 8 एवं केजीबीएस इंडिया प्रा.लि. गुड़गांव में 11 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!