A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सोने के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में एक महिला किया गया गिरफ्तार

सोने के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में एक महिला किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर – भरतपुर शहर के अटलबंद क्षेत्र में सोने के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में एक महिला आरोपी कमलेश पत्नी राजू (उम्र 40) निवासी रूंध इकरन, चिकसाना (भरतपुर) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला आरोपी से चोरी किए गए सोने–चांदी के जेवरात और नकदी की बरामदगी की जाएगी साथ ही उससे अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी गहन पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

पुलिस के अनुसार 7 फरवरी 2025 को गांधी नगर (सेवर) निवासी बबलू पुत्र पूरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जनवरी को उसकी पत्नी सुमन और अन्य महिलाएं आगरा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर भरतपुर लौटी थीं। बिजलीघर चौराहा से टेम्पू में उनके साथ दो महिला यात्री बैठी, जो हीरादास पर उतर गईं। घर पहुंचने पर सुमन के बैग से बटुआ गायब मिला जिसमें सोने की झुमकी, बजनी, टॉप्स (करीब 12 ग्राम सोना) और लगभग 2500 रुपये थे वहीं राखी के पर्स से भी 4500 रुपये चोरी मिले थे। पीड़ित ने संदेह जताया कि टेम्पू में बैठी दोनों महिलाओं ने ही चोरी की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!