A2Z सभी खबर सभी जिले की

”जैविक खेती पर कार्यशाला आयोजित”

रवि शिमले रिपोर्टर

अंजड़/बड़वानी

रवि शिमले रिपोर्टर

पी.एम ऊषा साप्ट कंपोनेंट -5 अंतर्गत सेडमैप बड़वानी द्वारा स्वामी अमूर्तानन्द शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में विद्यार्थियों को जैविक खेती पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से प्रारंभ हुआ । मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सैद्धांतिक पढ़ाई के अलावा उन्हें स्वावलंबी व स्व-रोजगार व सफल उद्यमी बनाने की दिशा में समय समय पर महाविद्यालयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया जाता हैं । इसी के तहत स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से विद्यार्थियों रोजगार उन्मुखीकरण संबंधित कार्यक्रम के अलावा स्वास्थ्य व सेहत सुधार संबंधित कार्यक्रम भी महाविद्यालय में आयोजित हुआ।वर्तमान में रसायनिक खेती से होनेवाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान से जन-मानस को बेहतर स्वास्थ्य के विकल्प के रूप में जैविक खेती करना समय व परिस्थिति की मांग बन चुका है इसी दिशा में सेडमैप बड़वानी द्वारा द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जैविक खेती से जोड़ने व जैविक खेती को अपनाने को लेकर विद्वतजनों द्वारा प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जाएगा। सेडमैप के जिला समन्वयक अरविंद चौहान ने आज महाविद्यालय की छात्राओं को जैविक खेती को अपनाने और उससे होने वाले वाले स्वास्थ्य संबंधी होने वाले फायदों को विस्तार से बताया जिसे उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने ध्यान पूर्वक सुना। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेश काग ने अपने वक्तव्य में जैविक खेती से खाद्य पदार्थों में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्वों के होने से शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने की बात कही । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमेश कुमार काकेश्वर ने सभी छात्राओं से प्रशिक्षण को कुशलता पूर्वक प्राप्त कर स्वयं के अलावा आस-पड़ोस व अपने रिस्तेदारो को जैविक खेती अपनाने की बात पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रोफेसर राजेश्वरी गेहलोत ने जैविक खेती प्रशिक्षण को लेकर प्रति दिवस कार्यशाला आने व प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया । कार्यक्रम में छात्राओं पंजीयन बतौर पल्लवी चौहान व ओश्वी भटोरे का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!