A2Z सभी खबर सभी जिले की

बहुप्रतीक्षित MPL टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पंचम संस्करण का भव्य शुभारंभ

बाल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का पांचवां सिजन 02 जनवरी से प्रारंभ



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। स्थानीय मेला मैदान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी MPL (मनावर प्रिमीयर लिग) टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 2 जनवरी से प्रारंभ हुआ। यह इस आयोजन का निरंतर 5 वा वर्ष है। इस आयोजन में अन्तर राज्य स्तरीय टेनिस बाल से क्रिकेट खेलने वाली टिमे भाग लेती है। जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान। साथ ही जिला स्तरीय ओर तहसील स्तरीय टीम भी भाग लेती है। बताया जाता है कि कुल 32 टिमो को प्रतियोगिता में स्थान दिया जाता है।

प्रथम पुरस्कार 77,777 एवम् ट्राफी
द्वितीय पुरस्कार 33,333, एवम् ट्राफी।
तृतीय पुरस्कार 11,111, एवम् ट्राफी।
चतुर्थ पुरूस्कार 5,555 एवम् ट्राफी।
तथा कई अन्य आकर्षक इनाम भी दिये जायेगे।

उक्त प्रतियोगिता के लिए विशेष सहयोगी के रूप में युवा उर्जावान भाजपा नेता पुर्व नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे अग्रणी रहते हैं। आयर्न ग्रुप मनावर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग रहता है। प्रतियोगिता आयोजक समिति में सोनु शिन्दे, गोलु शर्मा, पार्षद जिमी सवनेर, राजेन्द्र मुवेल, हुसैन अली, निरज पंवार आदि प्रमुख है।

Related Articles

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, विशेष अतिथि भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पुर्व मण्डल अध्यक्ष सचिन पांडे, नगर मण्डल अध्यक्ष मोनु पाटीदार, धार जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, डा.अखिलेश रावत मंचासिन रहे जिनका केशरीया गमछे पहनाकर कर आयोजक समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रिसपोसंर सदस्यों का भी केसरी गमछों से स्वागत किया गया। विकास पाटीदार, श्याम वर्मा, दीपक सेन, संदीप जाजमे ओर भी अन्य रिसपोसंर साथी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मैदान में पिच पर जाकर उद्घाटन मेच खेलने वाली टीम के खिलाड़ीयों से परिचय किया। आमंत्रित अतिथियो ने बाल खेल कर प्रतियोगिता को प्रारंभ किया।

विशेष अतिथि चंचल पाटीदार ने उद्घाटन स्वरूप क्रिकेट खेलते हुए खुब चोके छक्के लगाए और युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाए। उद्घाटन प्रतियोगिता सेरेमनी में मनावर के वरिष्ठ पत्रकार गणमान्य नागरिक परिस्थित रहे। पश्चात मेच प्रारंभ हुआ मॉर्निंग इलेवन मनावर ओर बालीपुर के बिच हुआ। जिसमें पहला उद्घाटन मैच बालीपुर ने जीता। जिसमें मेन आफ द मैच लक्ष्मण रहे।

टूर्नामेंट के दौरान समिति सदस्य एवं मित्र स्वर्गीय अजय टाके जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। आमंत्रित अतिथियो ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

विशेष सहयोगी सचिन पांडे ने कहा कि नगर में प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं। खेल भावना के अनुरूप क्रिकेट खेला जाता है। प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों की हजारों की संख्या में प्रतिदिन भीड़ रहती है ओर पांचों दिन तक उत्साह का माहौल बना रहता है और क्रिकेट प्रेमी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लेते हैं। उद्घाटन समारोह का मंच संचालन आकेश नवलखा ने किया। तथा आभार – सोनु शिन्दे ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!