

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। ।ननगर में बजरंग दल द्वारा भव्य एवं अनुशासित शौर्य संचलन का आयोजन किया गया, पुर्वजों द्वारा किए गए शौर्य का स्मरण एवं शौर्य जागरण हेतु नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकला। शौर्य संचलन ने हिंदू समाज की एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया।संचलन के दौरान नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। नगर में उत्साह, ऊर्जा और गौरव का वातावरण देखने को मिला।गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा वर्ग इस आयोजन में सहभागी बने।

अनुशासन, शौर्य और संस्कार का प्रदर्शन
कार्यक्रम को महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नरसिंहदास जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए युवाओं को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। वहीं भोपाल क्षेत्र ( मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़) नैतिक शिक्षा प्रमुख सुनील शर्मा जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से युवाओं में संगठन, सेवा और समर्पण का भाव भर दिया।

बजरंग दल हिंदू समाज का सुरक्षा कवच

इस अवसर पर प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, व विभाग संगठन मंत्री सुरेश गुर्जर एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप सोनी मंचासीन रहे। शौर्य संचलन विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में किया गया। शौर्य संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से अनुशासन, एकता और सेवा भावना के साथ निकला । पूरे कार्यक्रम में हिंदू समाज में भारी उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। शौर्य संचलन इस बात का प्रतीक है कि बजरंग दल हिंदुत्व का सुरक्षा कवच बनकर समाज की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यह आयोजन मनावर नगर में संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक चेतना को और अधिक मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।