A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की मौत,महिला सहित तीन घायल

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया है।तेज रफ़्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।साथ ही सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया ।

यह हादसा राठ कोतवाली क्षेत्र नंदना ,बहपुर लिंक मार्ग पर शनिवार की दोपहर हुआ है।जहाँ पर तेज रफ़्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई ।जिसमें आमूंद गांव निवासी धीरेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह 33 वर्षीय व राजू कुशवाहा पुत्र परमलाल 20 वर्षीय गहुली गांव की मृत्यु हो गई ।इस हादसे में किरण पत्नी रामसिंह 45वर्षीय, हरपाल सिंह पुत्र पूरन और बलराम सिंह पुत्र पूरन गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया ।जहाँ पर डॉक्टरों ने घायल किरण पत्नी रामसिंह का प्राथमिक उपचार के बाद हायर शेंटर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार राजू कुशवाहा अपने परिवार का एकलौता बेटा था और बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!