A2Z सभी खबर सभी जिले कीसागर

ग्राम धांगर में खुरई-खिमलासा मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर

दोनों ड्राइवर समेत महिला की मौत 42 यात्री घायल

आरिफ सौदागर, सागर/खुरई। खुरई-खिमलासा मार्ग में गुरुवार सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। महिला समेत दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। 42 यात्री घायल हैं, सभी को खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया है। हादसा खुरई के खिमलासा रोड पर धांगर गांव के मेनसी तिराहा पर सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार सागर ट्रांसपोर्ट की बस बीना से सागर जा रही थी। 32 सीटर बस में 70 से ज्यादा लोग थे। खुरई से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक में बस जा घुसी। बसाहारी गांव निवासी यात्री सावित्री कुर्मी, चंदामऊ निवासी ट्रक चालक अनीस खान और रामसागर निवासी बस ड्राइवर इकबाल की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। खुरई देहात थाना पुलिस और 6 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को खुरई सिविल अस्पताल भेजा गया। 20 से ज्यादा लोगों को मामूली चोट आई है। घायलों ने बताया कि ड्राइवर ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ता संकरा होने की वजह से भीषण टक्कर हो गई। बस में सवार अधिकांश यात्री खिमलासा और बसाहरी गांव के बताए जा रहे हैं। खुरई बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने बताया, सिविल अस्पताल में 38 घायलों को लाया गया था। प्रेमबाई पटेल (70), सुधा समैया (63) और घुमनी बाई गौड़ (55) को हालत गंभीर होने पर सागर जिला अस्पताल रेफर किया है। बस के ओवरलोड होने पर खुरई एसडीओपी सचिन परते ने कहा, मामले की जांच की जा रही है। किसकी गलती है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!