A2Z सभी खबर सभी जिले की

उद्घाटन से पहले खुला लाट भैरव ओवरब्रिज – जनता ने दी प्रतिक्रिया-

उद्घाटन से पहले खुला लाट भैरव ओवरब्रिज, जनता ने दी प्रतिक्रिया

*ताज़ा खबर*

वाराणसी से रिपोर्ट – अखंड भारत न्यूज़

वाराणसी में नवनिर्मित लाट भैरव ओवरब्रिज अभी पूरी तरह नया है। इसका औपचारिक उद्घाटन होना बाकी है, लेकिन सरकार द्वारा आवागमन की अनुमति दिए जाने के बाद यहां लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।

Related Articles

मौके पर लाट भैरव ओवरब्रिज पर खड़े होकर हमारे पत्रकार श्याम सुन्दर जायसवाल ने स्थिति का जायजा लिया और वहां मौजूद आम जनता से बातचीत की। इस दौरान लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

कई लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वाराणसी में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। लाट भैरव ओवरब्रिज को लोगों ने शहर के यातायात के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि इस पुल के बनने से जाम की समस्या में राहत मिलेगी और आम जनता को सुविधा होगी। लोगों ने इसे जनता की खुशहाली से जुड़ा अहम कदम बताया।

वहीं, कुछ नागरिकों ने डिवाइडर पर पान-गुटखा थूकने से फैल रही गंदगी पर नाराज़गी जाहिर की। लोगों का कहना था कि ओवरब्रिज खुले अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद यहां पान-गुटखा थूकने का सिलसिला शुरू हो गया है, जो चिंता का विषय है।

बातचीत के दौरान लोगों ने कहा कि नया ओवरब्रिज शहर की सुंदरता बढ़ा सकता है, लेकिन यदि शुरुआत से ही लापरवाही हुई तो इसका उद्देश्य प्रभावित होगा। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने वालों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि जनता की जिम्मेदारी और प्रशासन की सतर्कता से यह ओवरब्रिज स्वस्थ काशी और सुंदर काशी की पहचान बनेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!