A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशबलिया

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना….

बलिया एक निजी कार्यक्रम में आये थे राष्ट्रीय अध्यक्ष...

पंकज मास्टर (जिला रिपोर्टर- अखंड भारत न्यूज)

बलिया ll  उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव दोपहर बुधवार को बलिया एक निजी कार्यक्रम में बलिया लोकसभा सांसद श्री सनातन पाण्डेय के घर उनके भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुँच l पूर्व मुख्यमंत्री के जिले में पहुंचते  ही सपा नेताओं ने बड़ी  गर्म जोशी से उनका स्वागत किया l

श्री अखिलेश यादव मीडिया से भी रूबरू हुए और मीडिया के सवालों का बङे बेबाक अंदाज में जवाब भी दिए मीडिया के माध्यम से इसलिए अखिलेश यादव ने विपक्ष पर भी निशाना सादे और सरकार से कई सवाल पूछे । 

सपा सांसद सनातन पांडेय की भतीजी की शादी में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले सड़कों पर टायर फेंके जा रहे थे और रामजी लाल सुमन जी पर हमला करने की कोशिश की गई। नंगी तलवारें हम सबने देखीं। लेकिन जो राजनीति करता है, उसे ऐसे खतरों का सामना करना आता है। अगर हम डरते, तो राजनीति में नहीं आते। कहा कि आजकल भाजपा के लोग सड़कों पर बहुत दिख रहे हैं। यह उसी संविधान की ताकत है, जिसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें दिया। यह वही संविधान है, जिसने गरीब, शोषित, वंचित और पीड़ितों को अधिकार दिलाया। भाजपा वाले आज उसी संविधान की बदौलत सड़क पर हैं।

लालचंद गौतम की विवादास्पद हरकत पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनसे गलती हुई है। हम उन्हें समझाएंगे कि भविष्य में किसी भी महापुरुष या नेता के साथ इस तरह की तस्वीर या व्यवहार न करें। सवाल उठाया, क्या भाजपा अपने नेताओं को समझाएगी? देश देख रहा है कि आतंकवादी आखिर हमारे घर कैसे पहुंच गए?

Related Articles

अखिलेश यादव ने सरकार से मांग किया कि शहीदों के परिवारों को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि, समाजवादी पार्टी पूरी तरह से सरकार के साथ है। सरकार जो भी ठोस कदम उठाना चाहे, उठाए। लेकिन सत्ता का डर जब पाबंदियों का रूप लेने लगे, तो समझना चाहिए कि सत्ता भयभीत है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!