मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर में ब्राह्मण एकता परिषद ने सौंपा ज्ञापन, नीट पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में उठाई आवाज

हमीरपुर में ब्राह्मण एकता परिषद ने सौंपा ज्ञापन, नीट पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में उठाई आवाज
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। नीट पेपर लीक प्रकरण और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

परिषद की जिलाध्यक्ष (मातृ प्रकोष्ठ) श्रीमती दीपा तिवारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि हाल के दिनों में नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। इसके विरोध में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से बल प्रयोग और अभद्र व्यवहार किया गया, जिसकी परिषद ने कड़ी निंदा की है।

ज्ञापन देने के बाद यह भी कहा गया कि अभी तक प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया गया है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी सुनिश्चित नहीं किया गया है। परिषद ने इसे छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगें तत्काल पूरी की जाएं तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस बीच सैकड़ों की संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद रहें।

गौरतलब है कि इससे पहले भी विभिन्न राजनीतिक दलों, अधिवक्ताओं और छात्र संगठनों द्वारा इसी मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। इस क्रम में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।