
रसूलाबाद कानपुर देहात। मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रसूलाबाद और झीझक विकास खंड के 92 जोड़ों का विवाह धूमधाम से गैलेक्सी गार्डन गेस्ट हाउस अ सालतगंज में संपन्न हुआ। धार्मिक रीति-रिवाजों की भव्यता के बीच ये बंधन बने जिनमें 3 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। गरीबी की मार झेल रहे इन नवदंपत्तियों के चेहरों पर खुशी की चमक देखकर आंखें नम हो गईं ।यह योजना तो गरीबों के लिए वरदान बनकर आई है जो दहेज के लोभियों के मुंह पर करारा तमाचा भी जड़ रही है!समाजसेवी किशन दुबे छुन्नी ने नवदंपत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र भेंट करते हुए आशीर्वाद दिया कि हे प्रभु इन दंपत्तियों का दांपत्य जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहे और कभी कोई कसर न रहे ।
उन्होंने इस योजना को गरीबों के लिए योगी सरकार का अनमोल तोहफा बताते हुए कहा कि यह न केवल बेटियों के सपनों को पंख दे रही है बल्कि सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रहार कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बेटियों के दर्द को मिटा रही है बल्कि समाज की कुरीतियों पर आंसुओं भरी तलवार चला रही है ।गरीब माता पिताओं की चिंताओं को दूर कर यह तोहफा बेटियों को सम्मानजनक जीवन दे रहा है ।
उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार नायब तहसीलदार शिवदर्शन सिंह खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह की उपस्थिति में यह विवाह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। धार्मिक संस्कारों की मधुरता ने सभी को भावविभोर कर दिया ।
इस मौके भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू दुबे भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अमित सिंह ग्राम प्रधान सौरभ सिंह पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख मीनू शुक्ला प्रमोद त्रिवेदी शिवम दीक्षित सहित हजारों लोग इस विवाह के साक्षी ब
ने ।
