A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

लखनपुर में हुए दोहरे जघन्य हत्याकाण्ड के मामले में फरार 02 आरोपी गिरफ्तार

सभी पांचो आरोपी गिरफ्तार

 

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

*अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान जी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम जी एवं एस.डी.ओ.पी. श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में उक्त दोहरे हत्याकाण्ड में मृतक राजेन्द्र उर्फ बबलू पटेल (उम्र करीब 40 साल) निवासी लखनपुर एवं उसके घर पर काम करने वाली कुमारी सीमा बैगा (उम्र करीब 25 साल) निवासी ग्राम डालाडीह की रात्रि में सोते वक्त जघन्य नृशंतापूर्वक की गई हत्या एवं राजेंद्र पटेल की पत्नी श्रीमती रूप पटेल की हत्या के प्रयास के जघन्य हत्याकांड में फरार अन्य दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त हत्याकांड के सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

दिनांक 10.12.2025 को ग्राम लखनपुर में शिव मंदिर के सामने रहने वाले राजेन्द्र पटेल की खून से लतपथ लाश और उसके घर में काम करने वाली लड़की कुमारी सीमा बैगा की खटिया पर रक्त रंजित लाश मिलने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 552/25 धारा 103(1),109(1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में एकत्रित महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्यों एवं परस्थितिजन्य साक्ष्यों से खुलासा हुआ कि मृतक राजेन्द्र उर्फ बबलू पटेल ने अपनी पहली पत्नी पार्वती पटेल को कई वर्षों पूर्व छोड़कर रूपा पटेल से विवाह कर लिया था जो पहली पत्नी से पैदा हुआ पुत्र आलोक उर्फ सूरज पटेल अपनी सौतेली मां रूपा पटेल और पिता राजेन्द्र पटेल के भेदभाव पूर्ण व्यवहार से बचपन से परेशान रहता था और माता पिता के द्वारा सौतेली मां रूपा पटेल से पैदा हुए दूसरे पुत्र आयुष पटेल (उम्र करीब 09 वर्ष) को ही अपनी सारी जमीन जायदाद, ट्रेक्टर, थ्रेशर देने की बात कहकर अक्सर डांटा फटाकारा जाता था। हाल ही में 25 नवम्बर को आलोक उर्फ सूरज पटेल के 18 वें वर्ष पूर्ण होने के जन्मदिन पर पिता ने पुत्र आलोक उर्फ सूरज पटेल को दोस्तो के साथ बिना बताये जाने पर डांट फटकार कर तमाचा मारा था इन सब कारणो से व्यथित होकर मृतक के पुत्र आलोक उर्फ सूरज पटेल के 16 वर्षीय नाबालिक किशोर मित्र ने सक्षम केसरवानी पिता राकेश केसरवानी उम्र करीब 18 साल 03 माह निवासी कोरिया( छत्तीसगढ़) हाल निवासी सामतपुर से मिलवाया और पांच लाख में लड़कों के साथ सौतेली माता और पिता की हत्या करने के लिए सौदा तय कर योजना बनाई। योजना के मुताबिक दिनांक 9 एवं 10 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात सक्षम केसरवानी अपनी बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल MP65 ZB 4944 से अपने साथी देवेंद्र सोनवानी पिता नारद सोनवानी उम्र करीब 18 साल मूल निवासी ग्राम बरटोला थाना राजेंद्रग्राम अनूपपुर वर्तमान निवासी सामतपुर अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर एवं एक अन्य 16 वर्षीय नाबालिक किशोर के साथ ग्राम लखनपुर पहुंचकर आलोक उर्फ सूरज पटेल के साथ मिलकर धारदार कुल्हाड़ी और वसूला एवं पत्थर के सिलबट्टा के बट्टा से मारकर राजेंद्र पटेल और घर पर काम करने वाली लड़की सीमा बैगा की हत्या कर दी गई जबकि मारपीट से बुरी तरह घायल रूपा पटेल को इलाज हेतु अनूपपुर से शहडोल बाद जबलपुर से रायपुर रेफर किया गया है। रूपा पटेल की स्थिति गंभीर बनी हुई है एवं अभी भी बातचीत करने में असमर्थ है जिसका रायपुर में इलाज चल रहा है।
कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक उक्त दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी आलोक उर्फ सूरज पटेल, आरोपी सक्षम केसरवानी निवासी कोरिया ( छत्तीसगढ़ ), एक अन्य 16 वर्षीय नाबालिक किशोर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका हैं , रविवार की सुबह एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा एवं टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन, सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति प्रधान आरक्षक शिव शंकर प्रजापति, आरक्षक प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार हुए दो आरोपियों देवेंद्र सोनवानी पिता राजपाल सोनवानी उम्र करीब 18 साल 03 माह निवासी सामतपुर, अनूपपुर एवं एक 16 वर्षीय 04 माह के नाबालिक किशोर को रविवार की सुबह गिरफ्तार किया जाकर वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं मोबाइल जप्त किया गया है।

Show More
Back to top button