A2Z सभी खबर सभी जिले की

*रक्तदान सेवा समिति के द्वारा घर-घर रक्तदाता हर-घर रक्तदाता महाअभियान के तहत् जागरूक करने पहुंच रहीं घर-घर, गांव-गांव*

Mahasamund/Saraipali

रक्तदान सेवा समिति के व्दारा घर-घर रक्तदाता हर-घर रक्तदाता महाअभियान के तहत् जागरूक करने पहुंच रहीं घर-घर, गांव-गांव

सरायपाली रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ जिसका स्थापना फरवरी 2013 में संस्थापक मुस्तफीज आलम व पुरूषोत्तम प्रधान ने किया था, धीरे-धीरे यह समिति सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में वृहद काम कर रही है। यह समिति को रक्तदान क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में जनहित कार्यों का सफल संचालन आज चौदह वर्ष पूर्ण होने को है। संस्थापक मुस्तफीज आलम ने बताया कि समिति ने अभी तक सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में 84 हजार ब्लड के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ब्लड अथवा रक्तदाता उपलब्ध करा चुका है। समिति में छत्तीसगढ़ के सभी विकासखण्ड में संचालक नियुक्त हैं। यह संचालक अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लड के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्तदाता उपलब्ध कराने का कार्य करतें हैं। संस्थापक पुरूषोत्तम प्रधान ने बताया कि रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ का उद्देश्य सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में ब्लड के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क और तत्परता पूर्वक रक्तदाता उपलब्ध हो इस दिशा अभी काम किया जा रहा है। इसके जागरूकता आने में समय लग सकता है परंतु जागरूकता ज़रूर आएगा, इसके साथ पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, नशामुक्ति के लिए जन-जागरूकता किया जा रहा है। बता दें कि रक्तदान सेवा समिति रक्तदान के अलावा वृक्षारोपण, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं अन्य जनहित कार्य करती आ रही है। मोहनलाल खंडेल के इस महाअभियान के संदर्भ ने बताया कि वर्तमान में रक्त के कमी का ब्लड के जरूरतमंदों मरीजों को सामना न करना पड़े एवं ब्लड के कमी के कारण किसी व्यक्ति या परिवार के साथ अप्रिय घटना घटित न हो इसलिए रक्तदान सेवा समिति घर-घर रक्तदाता, हर-घर रक्तदाता तैयार करने एवं नशामुक्ति समाज स्थापित करने के उद्देश्य से एक महाअभियान चालू किया है। इस महाअभियान में रक्तदान सेवा समिति हर गांव के प्रत्येक परिवार के पास पहुंच कर जागरूक कर रही है। संचालक सदस्य हिमांशु साहू के अनुसार रक्तदान सेवा समिति यह महाअभियान जारी रखेगी जब रक्तदान के प्रति सम्पूर्ण जागरूकता नहीं आ जाता। इस महाअभियान के कड़ी में आज रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक मुस्तफीज आलम और पुरूषोत्तम प्रधान, संचालक सदस्य मोहनलाल खंडेल एवं हिमांशु साहू एवं अन्य के व्दारा विकासखण्ड सरायपाली के अन्तर्गत ग्राम बैदपाली, बानीगिरोला, केन्दुमुडी, बानीपाली, चकरदा, केन्दुढ़ार, बगाईजोर में जन-जागरूकता संकल्प यात्रा किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!